ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के प्रशासनिक भवन के वृहद जीर्णोधार का शिलान्यास किया।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

भतरोंजख़ान। विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के प्रशासनिक भवन के वृहद जीर्णोधार का शिलान्यास किया।99.37 लाख रुपए से उक्त भवन का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं, अध्यापकों और स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक डॉ नैनवाल ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने तक आपको रुकना नहीं है, उन्होंने कहा कि आपको सपने देखने होंगे और उनको साकार करने के लिए हमेशा कर्म करने होंगे उन्होंने कहा प्रतिभा साधनों की मोहताज नहीं होती है इसलिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राज किशोर उनियाल, अभिभावक संघ के अध्यक्ष राम सिंह, पूरन प्रकाश पांडे, अतुल वर्मा, पंकज शाही,दिनेश घुघत्याल, ग्राम प्रधान टानी चंद्रेश रावत, खीला कोरंगा, श्याम करगेती, जगदीश पांडे,रविंद्र सिंह, अनोपसिंह, दर्शन सिंह असवाल, ललित जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, प्रभाकर खुलबे, कृपाल सिंह, हरीश खुलबे,हरीश पटवाल, के.आर. चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हल्द्वानी का परचम, 17 छात्र चयनित
error: Content is protected !!