विधायक कैड़ा ने मृतको के घर – घर जाकर परिजनों को दिये मुख्यमंत्री राहत कोष के 2-2 लाख के चैक
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान से अधोड़ा -मिडार मोटर मार्ग में आज सुबह एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा था।
जिसमें डालकन्या निवासी 1धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू, 2 तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र,3 रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद, 4 तनुज पुत्र तुलसी प्रसाद 5 देविदत्त पुत्र ईश्वरी दत्त, 6नरेश पनेरू पुत्र पुरन पनेरू, 7 राजेंद्र पनेरू पुत्र लाल मणी, ग्राम सभा अधोड़ा निवासी 8 शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह, 9 नवीन सिंह पुत्र कुंवर सिंह सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई थीं वहीं डालकन्या निवासी 1 हेम चंद्र पुत्र किसना नन्द व योगेश पुत्र तुलसी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायल योगेश का इलाज सुशीला तिवारी मै चल रहा है।
ओखलाकांडा ब्लॉक में ग्राम सभा डालकन्याछिड़ाखान के पास कल एक टैक्सी जीप खाई में गिरी थीं। विधायक राम सिंह कैड़ा को सूचना दी ।
वहीं विधायक राम सिंह कैड़ा ने कल दर्दनाक घटना की सूचना मिलते सीएम धामी को दी थीं। विधायक कैड़ा के ने मृतको के परिजनों को त्वरित राहत देने की मांग की विधायक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने मृतको के परिजनों को 2 – 2 लाख की मुख्यमंत्री सहायता राशि देने की घोषणा की थीं।
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज मृतको के परिजनों के प्रतेक घर -घर जाकर मुख्यमंत्री राहत कोष के 2-2 लाख के चैक परिजनों को सौंपे विधायक कैड़ा ने कहा मृतको परिजनों को 2 – 2 लाख की और सहायता राशि दी जाएगी।
विधायक कैड़ा ने मृतको के परिजनों के घर पहुंचकर गहरा दुःख व्यक्त कर मृतको के परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने दुःख व्यक्त कर मृतको के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
सभी मृतको का गाँव के घाट मै ही अंतिम सस्कार कर दिया दिया है विधायक ने घाट पहुंचकर श्रधांजलि अर्पित की! वही विधायक कैड़ा ने कहा जल्दी ही छिड़ाखान से अधोड़ा, मिडार मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।
विधायक ने अस्पताल प्रसासन व डॉक्टरो को घायल योगेश का उचित उपचार करने को कहा है इस दौरान विधायक के साथ sdm K.N गोस्वामी, so भुवन राणा, तहसीलदार राजेंद्र गिरी गोस्वामी, पटवारी हेमंत कुमार बर्मा, prd नवीन भट्ट, ललित भट्ट,संदीप कुमार, k D भट्ट, डीकर मेवाड़ी, प्रधान रमेश महरा, ईश्वर महरा, चराग बोरा, नंदन सिंह, राजीव कुमार, बलदेब पनेरू, सहित आदि लोग मौजूद रहे।





