ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के सभाकक्ष में 13 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत द्वारा किया गया।

बैठक में नगर विकास से जुड़े 25 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। प्रमुख प्रस्तावों में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से बढ़ रही श्वास और कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने तथा सैन्चुरी पल्प एंड पेपर मिल प्रबंधन को बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुलाने का निर्णय शामिल रहा।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित निष्प्रयोज्य भूमि पर गौशाला निर्माण और उसके संचालन, खरीद-फरोख्त वाले भवनों के भवनकर में दर्ज नामों के नामांतरण के लिए विक्रेता-क्रेता द्वारा स्टाम्प शुल्क जमा कराने, हाट बाजार स्थल पर बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स निर्माण पर भी चर्चा की गई।

बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर पंचायत के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नागरिकों के लिए स्वच्छता गोष्ठी व आभार कार्यक्रम आयोजित करने, गर्मी से राहत के लिए वॉटर कूलर स्थापित करने, तहसील गेट निर्माण, एमआरएफ सेंटर के विस्तार, मुख्य मार्गों के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कार्य तथा सभी वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित करने जैसे प्रस्ताव भी पारित किए गए।

बैठक में नगर पंचायत के सभी सदस्यगण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कोसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
error: Content is protected !!