नैनीताल में माँ दुर्गा महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरु हुई।
रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल में दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज हो गया है।आज कलश यात्रा से हुई शुरुआत अब 2 अक्टूर तक दुर्गा महोत्सव चलेगा इस दौरान सरोवर नगरी में मिनी बंगाल की झलक दिखेगी।
आज महोत्सव के आगाज के दौरान नगर में रंगारंग रैली निकाली जिसमें स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय महिलाएं कुमाऊनी वस्त्र धारण कर रैली में शामिल हुई।.इस दौरान नैनीताल के 9 जल धाराओं से पानी एकत्र किया गया।
इसी से ही माँ दुर्गा की स्थापना होगी..नयना देवी मंदिर में दुर्गा पांड़ाल बनाया गया है यहां आयोजन होगा।
आपको बतादें कि 69 सालों से नैनीताल में पहाड़ी व बंगाली समुदाय के लोग दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं इस दौरान पहाड़ और बंगाल की संस्कृति की झलक एक साथ देखने को मिलती है।
