भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का बड़ा खिलाड़ी जिओ (Jio) यूपीआई पेमेंट में उतरने वाला है. जिओ के इस सेगमेंट में आने से पेटीएम और फोनपे जैसे बड़े खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
पेटीएम-फोनपे को मिलेगी कड़ी टक्कर
जिओ जब टेलीकॉम सेक्टर में आई थी तो उसने फ्री सर्विस देकर बड़ा धमाका किया था. इसके चलते 3 बड़े प्लेयर्स को छोड़कर सभी को अपनी सर्विस बंद करनी पड़ी थीं। अब जिओ ने साउंडबॉक्स (Jio Soundbox) रिटेल आउटलेट्स पर देना शुरू कर दिया है। यह पेटीएम साउंडबॉक्स (Paytm Soundbox) को सीधी चुनौती है।
जिओ साउंडबॉक्स का ट्रायल शुरू
मुकेश अंबानी की जिओ पे एप (Jio Pay App) सर्विस में साउंडबॉक्स के जुड़ जाने से कंपनी की यूपीआई पेमेंट सेगमेंट में दखल बढ़ जाएगी। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, जिओ ने साउंडबॉक्स का ट्रायल शुरू कर दिया है. इस सेगमेंट में पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) पहले से पकड़ बनाए हुए हैं।
हालांकि, पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई से पेटीएम के सामने बड़ा संकट खड़ा हुआ. डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में इस अवसर का लाभ उठाने के लिए जिओ ने तेजी से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कंपनी दुकानदारों को अच्छे इंसेंटिव भी दे रही है.
पेटीएम संकट से मिल गया अच्छा मौका
रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम संकट (Paytm Crisis) के चलते जिओ को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल गया है. जिओ के इस कदम से अन्य कंपनियां प्रतिस्पर्धा बढ़ने के लिए कमर कस चुकी हैं।
जिओ को उसके मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी की मदद से यूपीआई पेमेंट सेगमेंट में आगे बढ़ने में ज्यादा दिक्कत नहीं आने वाली है. कंपनी आसानी से डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकती है. भारत में डिजिटल पेमेंट सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है।





