ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी रामलीला मैदान में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर।

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण श्रम योजना आयोग के सचिव श्री धर बाबू अद्दानंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिसकी अध्यक्षता कालाढूंगी एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने की। शिविर में एसडीएम पंत ने कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया।

जबकि कई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए जिससे जनता में संतोष और खुशी दिखाई दी। जनता ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में प्रभावी कदम बताया। एसडीएम पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार में समाज सरकार कल्याण श्रम योजना आयोग के सचिव श्री धर बाबू अद्दानंकी का जनप्रतिनिधियो के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने बहुद्देशीय शिविर में लोगो की समस्याएं भी सुनी और कई समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करने के आदेश एसडीएम विपिन चंद्र पंत को दिए । 

 इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् सुरेश भट्ट ने भी शिविर में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के गांव-गांव पहुंचने से लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने भी नगर क्षेत्र की समस्याओं का तत्काल निवारण किया और कुछ समस्याओं के निवारण हेतु अधिकारियों को आदेश दिया।

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस की टीम ने फायरमैन को 20 हजार लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!