नैनीताल। १०० साल बेमिसाल सफलता पूर्वक पूरे करने के बाद विनिवेश के विरोध में एकजुट हुए कर्मचारियों ने सम्भाला मोर्चा ओर प्रबंधन के ढुल मूल रवैये के कारण अब उनमें रोष बढ़ गया।
कोई संतुष्ट जवाब या मध्यस्थता पूर्ण बात ना होने पर नैनीताप बैंक ऑफ़िसर्स असोसीयेशन ने 15 जून को हड़ताल के चेतावनी दी थी।
मामला जब श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर पहुचा तो दो दौर की मध्यस्थता के बाद भी कोई निर्णयात्मक आश्वाशन ना मिला नहीं कोई उचित कार्यवाही हुई ।
बैंक प्रबंधन की तरफ़ से ना तो बैंक के बैंक ऑफ़ baroda में विलय ka कोई संकेत मिला ना ही कर्मचारियों की सर्विस कंडीशन पर कोई ठोस कार्यवाही दिखी।
इस स्थिति में श्रम आयुक्त कानपुर के द्वारा मध्यस्थता का भी कोई हल नहीं निकलने पर नैनीताल बैंक एसोसिएशन 15 जून को हड़ताल पे जाने को बाध्य है।
अतः 15 जून को नैनीताल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन हड़ताल करेगा इसकी पुष्टि नैनीताल बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड प्रखर पाटनी ने की।














