नैनीताल में जिला प्रशासन अतिक्रमण पर चलाया अपना डंडा
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण को लेकर नगर में चलाया अभियान।
सड़क किनारे पर रखी निर्माण सामग्री राहत बजरी पत्थर पालिका के टीम ने अपने कब्जे में लिए।
वही कालाढूंगी मार्ग पर अवैध तरीके तरीके से लगी दुकानों को वहां से हटाया गया और इसके साथ ही दुकानो में घरेलू सिलेंडर उपयोग में ले जा रहे थे उनको भी जप्त किया गया।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया की लंबे समय से कालाढूंगी नैनीताल हाईवे किनारे अवैध रूप से दुकानें संचालित हो रही थी जिन्हें कई बार हटाने का निर्देश दिए गए।
इसके बावजूद भी किसी ने दुकान नहीं हटाई गई जिन पर आज कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है जो यातायात में बाधक बन रहा था।
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री मामले पर प्रशासन की टीम ने एक ठेकेदार पर दस हजार की चालानी कार्यवाही की।
इस दौरान नगर पालिका, जिला विकास प्राधिकरण, ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।















