ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए, जिसमें अरुण सिंह बिष्ट अध्यक्ष, संजय सुयाल सचिव और कमल चिलवाल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

मतदान प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना पूरी होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने परिणाम घोषित किए।

अध्यक्ष पद पर अरुण सिंह बिष्ट को 96 मत प्राप्त हुए, जबकि नीरज साह को 88 और हरिशंकर कंसल को 71 मत मिले। सचिव पद पर संजय सुयाल ने 130 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल सिंह बिष्ट को 124 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल ने 152 मत प्राप्त कर प्रमोद तिवारी (98 मत) को हराया।

चुनाव में 300 से अधिक पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 257 ने मतदान किया। परिणाम घोषित होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

संयुक्त सचिव पद पर नीरज गोस्वामी तथा कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों पर तारा आर्या, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार और मोहम्मद बिलाल निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी का एक पद जिला न्यायाधीश की संस्तुति से भरा जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया में सह-निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश चंद्र, शिवांशु जोशी व बार क्लर्क आनंद कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, अप्रैल 2025 के बाद पंजीकृत और शुल्क जमा न करने वाले कुछ अधिवक्ता मतदान से वंचित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 30 मार्च 2026
error: Content is protected !!