ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश बिष्ट के निधन पर शोक की लहर है। उनके निधन पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बताया गया कि कैलाश बिष्ट पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका आज रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी छोटे हैं।

कूटा और विश्वविद्यालय परिवार ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान निदेशक डॉ नीता बोरा शर्मा, डॉ रजनीश पांडे, डॉ ज्योति जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, कूटा अध्यक्ष डॉ ललित तिवारी, प्रॉक्टर डॉ हरीश बिष्ट सहित कई प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा डॉ नीलू, डॉ दीपक, डॉ युगल जोशी, डॉ संतोष कुमार, डॉ अनिल बिष्ट, डॉ शिवांगी, डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ अशोक कुमार, एलुमनी सेल के डॉ बीएस कालाकोटी, डॉ एसएस सामंत, डॉ जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल और डॉ मीना पांडे समेत अनेक शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 19 मार्च 2026 :नवरात्रि का हुआ प्रारंभ, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

You missed

error: Content is protected !!