ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में वन विभाग ने रन टू लाइव के सस्था सहयोग से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  वन विभाग ने रन टू लाइव के सहयोग से 10 किलोमीटर ओपन और 5 किलोमीटर स्कूल मैराथन रेस का आयोजन किया गया। जिसमे 150 बच्चों ने मैराथन रेस में प्रतिभाग किया।

सवेरे उत्तराखंड वन विभाग की तरफ से वाइल्डलाइफ सप्ताह के तहर मैराथन रेस का आयोजन किया गया। जी.बी.पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान की तरफ से आयोजित इस 5 और 10 किलोमीटर की मैराथन का उद्देश्य “वन्य जीव संरक्षण से सह-अस्तित्व तक” रहा।

धावक मॉल रोड से होते हुए तल्लीताल पहुंचे जहां से भवाली मार्ग से पाइंस तक गए और वहां से वापस मल्लीताल आए। फिर धावकों ने लोवर मॉल रोड होते हुए पंत पार्क में रेस समाप्त की।

रेस में पुरुष वर्ग में फर्स्ट रामगढ़ निवासी मनोज बिष्ट रहे इसके अलावा महिलाओं में प्रथम स्थान अमरोहा निवासी रेणु सिंह ने हासिल किया।

उप निदेशक साक्षी रावत ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह में अलग अलग कार्ययक्रम रखे गए हैं। इसे आम जनता की वन्यजीवों के प्रति एक सद्भावना जगाने के लिए आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  होली से पहले महंगाई का झटका: 1 मार्च से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा
error: Content is protected !!