ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवाली जंगल में लगी आग, दमकल विभाग और वन विभाग के कर्मचारी मौके में पहुंचे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली के जंगल में लगी आग के बढ़ते कदम से भवाली गैस गोदाम तक पहुंचने का खतरा हो गया।

फरसौली के समीप के जंगल से शुरू हुई आग के ठीक ऊपर गैस गोदाम, उजाला अकेडमी और एयर फोर्स स्टेशन है। फारेस्ट विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी।
कुमाऊं के जंगलों में जगह जगह आग लगने के एक लंबे दौर के बाद एक बार फिर से भवाली के समीप भीषण आग देखने को मिली है। आग का प्रचंड रूप देखने के बाद उसके आसपास के रिहायशी क्षेत्रों को खतरा दिख रहा है।

शुक्रवार शाम भवाली के फरसौली स्थित चीड़ के जंगल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रिहायशी क्षेत्र के पास लगी है और ज्यादा तेजी से बढ़ने से जल्द ही गैस गोदाम तक पहुँच जाएगी।

इस आग से न केवल गैस गोदाम को खतरा है बल्कि इससे उजाला अकेडमी और एयरफोर्स स्टेशन को भी खतरा बन गया है।

डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि 21 वनकर्मियों की टीम मौके पर आग बुझाने के लिए लगा दी गई है।

आग फरसौली में रोडवेज स्टेशन के ऊपर के जंगल से शुरू हुई और देखते ही देखते बढ़ती चली गई। आग के स्थान से ठीक नजदीक विद्युत विभाग का सब स्टेशन है।

आग बुझाने के लिए एयरफोर्स स्टेशन और नैनीताल की दमकल गाड़ियों ने पानी और केमिकल का बौछार किया।

मौके पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी एस.डी.एम.प्रमोद कुमार, सी.ओ.आदि दमकल और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। देररात तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।

यह भी पढ़ें :  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिनंदन

You missed

error: Content is protected !!