ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल होटल व्यवसायों ने इंडिया होटल के पास माल रोड में किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल में रविवार को पर्यटन कारोबारीयो ने इंडिया होटल के समीप बैठकर धरना प्रदर्शन किया जिससे काफी समय तक जाम लगा रहा।

रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से नैनीताल पहुंचे पर्यटकों की गाड़ियों को इंडिया होटल के पास से डायवर्ट किया जा रहा था इसके विरोध में पर्यटन कारोबारी ने इंडिया होटल के समय धरना प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठ गए जिससे काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि लोग दूर-दराज से थके हारे यहां तक पहुंचाते हैं और पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में पहुंचने के बाद उन्हें वापस लौट आया जा रहा है।

जिसका पर्यटन कारोबारियो की ओर से विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि जो बैठकों में तय किया जाता है उसे लागू क्यों नहीं किया जाता। आए दिन कानून बनते रहते हैं जिन्हें लागू करने से पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

पूर्व में ही ट्रैफिक प्लान जारी होना चाहिए ताकि पर्यटकों को भी इसकी जानकारी रहे और उन्हें असुविधा न हो। इससे पूर्व तल्लीताल में बैरियर लगाए गए थे और आज इंडिया होटल के सामने से गाड़ियां डाइवर्ट की जा रही है जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है।
अगर पुलिस प्रशासन की ओर से सड़के रोकी जाती हैं अवरोध लगाए जाते हैं या ऐसा कोई कार्य किया जाता है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और पूरे नैनीताल को बंद कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्य ठप होने पर भड़का जनआक्रोश, विधायक सुमित हृदयेश व पार्षद रवि जोशी ने दिया धरना

You missed

error: Content is protected !!