ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल सांसद अजय भट्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के हेरमिटेज में युवा संसद प्रतियोगिता में पहुंचे।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के हेरमिटेज में युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट आज नैनीताल हेरमितेज पहुँचे। अजय भट्ट ने हेरमिटेज देवदार सभागार में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपने विचार सभी के समक्ष रखें।

वहीं अजय भट्ट ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जो 1963 यानी 60 के दशक शुरू किया गया था। हमारे बच्चे जो फ्यूचर है वह अच्छी प्रिपरेशन करके आए थे।

पक्ष और विपक्ष प्रधानमंत्री जी नेता प्रतिपक्ष ट्रेजरी बेंच और ऑपरेशन के लिए ज्ञान से परिपूर्ण और विषयों पर मास्टर मैं खुद यहां करीब करीब एक डेढ़ घंटा बैठा हूं और उनके बीच में बोला हूं मुझे ऐसा लगा जैसे सच में जब हम संसद के अंदर बोल रहे हो।ऐसे ही कार्यक्रम जो होते हैं।

यही कल को हमारा भविष्य बनते हैं और इससे हमारे बच्चों में आत्म बल आत्म सम्मान आत्मविश्वास जानता है बहुत अच्छा कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रम हर साल जब भी संसदीय कार्य मंत्रालय करता है।

उसे बहुत मेहनत से करना चाहिए मैं कुमाऊं यूनिवर्सिटी को बहुत बधाई देता हूँ उनकी टीम में और वास्तव में मेहनत दिखाई दे रही थी।कि किस तरह से बच्चों ने पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के सांसदों ने तैयारी की थी प्रधानमंत्री जी और लीडर ऑपरेशन ने और स्पीकर किस तरीके से तैयारी की थी।

दिख रहा था। अब हम भारी मतों से भी जीतेंगे क्योंकि कितने अच्छे काम हमारे मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं आत्मविश्वास बढ़ता है, और जिस तरह से वक्ताओं ने पक्ष, विपक्ष, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और स्पीकर की भूमिका निभाई और अपने विचार रखे उससे उनकी तैयारी पूर्ण दिखती है।

अजय भट्ट ने केदारनाथ उपचुनाव पर बोलते हुए भाजपा की जीत पर मोहर लगाई और कहा कि बीजेपी केदारनाथ में कार्यो के बल पर भारी बहूमत से जीतेगी। निकाय चुनाव पर उन्हें कहा कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है। कुछ टेक्निकल बिंदुओं पर काम चल रहा है जिसे सिगरह ही पूरा कर लाया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद थे कुलपति दीवान सिंह रावत, प्रोफेसर नीता बोरा, प्रोफेसर ललित तिवारी, विधायक सरिता आर्य, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, मोहित शाह, कॉलेज के अधिकारी और कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  ईरान-इजरायल तनाव के बीच खाड़ी देशों में हमले, उत्तराखंड के परिवारों की बढ़ी चिंता
error: Content is protected !!