नैनीताल में नगर पालिका कर्मचारी और पदाधिकारियो ने अधिशासी अधिकारी आईएएस राहुल आनंद को दी विदाई
एसडीएम केएन गोस्वामी ने 30 पर्यावरण मित्रों को एक ₹1000 का चेक वितरण किए
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। नगरपालिका नैनीताल के कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आईएएस राहुल आनंद को विदाई दी।
उन्होंने 1 दिसंबर 2023 को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। बुधवार को नगर पालिका नैनीताल के सभागार में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें पालिका कर्मचारी और पदाधिकारियों ने उन्हें उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।
आईएएस राहुल आनंद ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान 5 महीने का कार्यकाल काफी अच्छा रहा और काफी कुछ सीखने को मिला।प्रशासक महोदय, कर्मचारी और सभी विभागों ने मेरा पूरा सहयोग किया ताकि मैं यहां पर अच्छे से काम कर सकूं।
भविष्य में मैं फिर से नैनीताल में कार्य करना चाहूंगा ताकि पालिका और कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छा कर सकूं।
इसके साथ ही एसडीएम घारी के एन गोस्वामी ने ने 30 पर्यावरण मित्रों सम्मानित कर एक एक हजार चेक वितरित किए।
इस अवसर पर प्रशासक महोदय व एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा, सुनील खोलिया, मोहन चिलवाल, शिवराज नेगी, हिमांशु चंद्रा, सोनू सहदेव, धर्मेश प्रशाद, गजाला कमाल, रेखा आर्या, हरीश मेलकानी, कमल कटियार, दीप राज, ओम प्रकाश, गिरीश कुमार चंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।














