ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस की पैनी नजर, चोरी की योजना बनाते 02 युवक हुए गिरफ्तार, कब्जे से औजार बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीता प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने एवं अराजकतत्वों पर सतर्क नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर  प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में  उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी की पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में टीआरवी स्कूल के पास बरेली रोड बनभूलपुरा में चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस टीम द्वारा 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे चोरी करने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर थाने में धारा- 401 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तारी-

(1) अरमान उम्र- 19 वर्ष पुत्र ताजुद्दीन मोहम्मद निवासी काबुल का गेट इंदिरा नगर बनभूलपुरा
(2) सावन कुमार साहनी उम्र- 33 वर्ष पुत्र विश्वेश्वर साहनी निवासी ज्त्ट स्कूल के पास बनभूलपुरा

बरामदगी- 01 आला नकब सरिया, 01 चाबी का गुच्छा, 01 प्लास, 01 पेचकस व 01 टार्च

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 बबीता चौकी मण्डी
2- कानि0 अरूण राठौर
3- कानि0 अमर सिंह र

यह भी पढ़ें :  भीमताल : सरकार की अनदेखी के बीच युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान से चमकाई हरीशताल झील, हरीश पनेरू ने स्थानीय विधायक पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप
error: Content is protected !!