नैनीताल। अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान निरंतर जारी है।
रात्रि गश्त, चेकिंग पॉइंट और विशेष निगरानी के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जा रही है।
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।















