ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने श्री मां नयना देवी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ  मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

उसके बाद राष्ट्रपति कैंची धाम के लिए प्रस्थान किया जहां बाबा का पर बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी उसके बाद घोड़ाखाल में न्याय देवता गोलू महाराज के दर्शन करेंगे

मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति  मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पेट्रोल पंप पर हंगामा: बोतल में पेट्रोल न देने पर कर्मचारियों से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल
error: Content is protected !!