ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ब्रेकिंग न्यूज़ : जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को को देखते हुए दिनांक 5.08.2024 (मंगल) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र में अवकाश घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 5 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है।
जिलाधिकारी नैनीताल ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

 

यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनभूलपुरा में आवास योजना के कैंप की तैयारी
error: Content is protected !!