ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भवाली हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग पर भूमिया धार के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मार्ग दुर्घटना मौत परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हल्द्वानी भवाली हाइवे स्थित खुपी डाँट क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी भवाली हाइवे खुपी डांट क्षेत्र में भैंसियाछाना ब्लॉक कनाली छीना जिला अल्मोड़ा निवासी 35 वर्षीय पुरन सिंह पुत्र दिवान सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह अपनी बाइक संख्या यूके 04 एएम 0531 अपाची से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे।

इस बीच सामने से आती बस से बचाने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक बाइक सहित 60 फिट गहरी खाई में जा गिरे जिसमे मौके पर ही एक कि मौत हो गई।

स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुची ज्योलिकोट पुलिस,भवाली पुलिस व तल्लीताल पुलिस द्वारा दोनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाला और 108 के माध्यम से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जहाँ दूसरे युवक को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पंचनामे की कार्यवाही के बाद शवो को मोर्चरी में रख दिया है और युवको के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मानवता की मिसाल कायम नहीं की। जिस तरीके से घायल को खाई से निकाला गया पहले पुलिस, मानवता के नाते घायल को पहले अस्पताल पहुंचाती और फिर पूछताछ करती ऐसा करने से वो ‘नैगलिजेन्स’ की श्रेणी में भी आती है।पर ऐसा नहीं हुआ।

अस्पताल में लेकर जाते उसका उपचार करवाते तो शायद युवक बच जाता पर ऐसा नहीं हुआ आधे घंटे तक युवक रोड में दर्द के मारे तड़पता रहा और पुलिस पूछताछ करती रही।
और जब उसे भवाली अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया उपचार के दौरान युवक दम तोड़ दिया।
फिलहाल शवो को मोर्चरी में रख दिया गया है पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपी दबोचे
error: Content is protected !!