ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बीते कई दिनों से पॉपुलर कंपाउंड के रास्ते में बह रहा सीवर का पानी, लोग परेशान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल के पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में बीते करीब 10 दिनों से सीवर का पानी रास्ते में खुलेआम बह रहा है जिसके चलते यहां से आने जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियो का सामना करना पढ़ रहा है।

उन्हें रोज आते जाते इस गंदगी से होकर गुजरना पढ़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले दस बारह दिनो से यहां पर सीवर का पानी खुलेआम बह रहा है।

जिसके चलते यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है उन्हे आते जाते इस गंदगी से होकर गुजरना पढ़ता है साथ ही इस रास्ते से कई बच्चे सुबह शाम स्कूल आते जाते हैं उन्हें भी काफी परेशानी होती है।

उन्हें इस गन्दगी और दुर्गंध का सामना करना पढ़ता है। स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि इस सम्बंध में प्रशासन को सूचना दी गई थी पर इसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है जिस कारण सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में होलिका दहन स्थल पर बवाल, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
error: Content is protected !!