ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल में शिरडी साईं मन्दिर का 25 वें स्थापना दिवस मनाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शिरडी साईं मन्दिर मल्लीताल के 25 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए ।

साथ ही दिन भर भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर प्रसाद ग्रहण किया।

साईं मन्दिर के स्थापना दिवस पर सुबह कांकड़ आरती,गणेश हवन,दत्तात्रेय हवन, महाभिषेक के बाद मंगल आरती हुई । दोपहर में मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ । जो शायं तक जारी रहा ।

इस दौरान यजमान मन्दिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोरा व प्रबंधक डी एन जोशी थे । जबकि धार्मिक अनुष्ठान पंडित विपिन जोशी ने सम्पन्न कराए ।

इस मौके पर पूरे दिन रुद्रपुर से आये भजन गायक सन्दीप ग्रोवर व उनकी टीम द्वारा साईं भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी । जहां बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य भक्त मौजूद थे ।

इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में पंडित महादेव, मनोज,मीनू बुधलाकोटी,हेमा जोशी,देवकी जोशी, लता दफौटी, तारा बोरा,राजन शर्मा,गौरव पालीवाल सहित शेरवानी लॉज, प्राधिकरण कम्पाउंड,हंस निवास,सैनिक स्कूल,चीना हाउस,मोहन पार्क,गोपाला सदन,वैभरली,ए टी आई,मनकापुर, ओक पार्क सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे ।

भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट,पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, पूर्व सभासद भगवत रावत, नवीन जोशी कन्नू आदि भी इस अनुष्ठान में शामिल हुए ।
मन्दिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोरा ने बताया कि साईं मन्दिर की स्थापना वर्ष 2000 में डॉ. चंद्रभानु सतपथी (उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डी जी पी) ने की थी । बताया कि मन्दिर में हर महीने आंखिरी गुरुवार को भंडारे के साथ ही नित्य विविध अनुष्ठान होते हैं ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

You missed

error: Content is protected !!