ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने एक राज्य एक पंचायत चुनाव कराने की माग को लेकर जिला अधिकारी बंदना सिंह को ज्ञापन दिया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने एक राज्य एक पंचायत चुनाव कराने की माग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा पंचायत प्रतिनिधियों ने 29 विषयों को पंचायत प्रतिनिधियों को हस्तांतरित करने कोविड काल के दौरान किए कार्य को देखते हुए 2 वर्ष कार्यकाल बढ़ाने की माग उठाई।

कार्यकाल बढ़ाने में चुने प्रतिनिधियों को ही प्रशासक के रूप मे आगे बढ़ाए जाने की माग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

क्षेत्र पंचायत भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर शेष बारह जनपदों के त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव 2024 25 में किया जाना प्रस्तावित है। एक देश एक चुनाव की पहल पर उत्तराखंड में एक राज्य एक पंचायत चुनाव के लिए हम लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

इस विजन को पूरा करने के लिए उत्तराखंड के 12 जनपदों के पंचायत चुनाव हरिद्वार के साथ किए जाना अति महत्वपूर्ण है। अतः अनुरोध है कि 12 जनपदों के त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव हरिद्वार के साथ करने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार आपस में समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल निर्णय लेने का कष्ट करें।

साथ ही कहा कि आज के इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार तत्काल एक सूत्रीय मांग के समाधान के लिए संगठन को वार्ता के लिए एक सप्ताह के भीतर तिथि घोषित कर बुलाने का कष्ट करें।

अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो संगठन राजधानी देहरादून कूच का निर्णय लेते हुए राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा जिसकी जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग और उत्तराखंड शासन और सरकार की होगी।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत हल्द्वानी नैनीताल प्रमुख रूपा देवी संइस दौरान ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ पुष्पा नेगी,ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी रुपा आर्य,ज्येष्ठ प्रमुख धारी संजय सिंह बिष्ट जिला नैनीताल के सभी ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्य ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, राधा कुल्याल, लता पलड़िया, ललित मोहन, इंदर मेहता,बसंत शाह ,दीपा नेगी, हेमंत नेगी, बलिराम आर्य, शांति बिष्ट, रेखा जोशी, हंस सुयाल ,क्षेत्र पंचायत अनिता प्रकाश, कल्पना सामंत,सदस्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!