ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शनि मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों पर रेत भरा ट्रक पलटा

एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया

किच्छा। हल्द्वानी बाईपास रोड पर शनि मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों पर रेत भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में जवाहर नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि बिलासपुर निवासी उसका साथी घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।
शनिवार को जवाहर नगर नगला निवासी धन सिंह (46) पुत्र जेत सिंह अपने दोस्त मो. इस्लाम निवासी बिलासपुर के साथ बाइक से जा रहा था।

इस बीच विपरीत दिशा से आ रहा एक रेत भरा दस टायरा ट्रक अचानक पलट गया जिसके नीचे दोनों दब गए। इस हादसे में धन सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि मो. इस्लाम बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई विनोद जोशी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने धन सिंह को मृत घोषित कर दिया। मो. इस्लाम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : हल्द्वानी में अनियंत्रित ई-रिक्शा ने मचाई अफरा-तफरी, महिला-पुरुष घायल; डॉक्टर की बची जान
error: Content is protected !!