ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कारगिल विजय दिवस की 25 वीं घाट वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कारगिल विजय की 25वी वर्षगांठ के अवसर पर सी आर एस टी इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल में कारगिल दिवस के रजत जयंती मनाए जाने के अवसर पर किए गए कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या द्वारा सी आर एस टी इंटर कालेज को 5 लाख की धनराशि अपनी विधायक निधि से प्रदान की गयी है।

विद्यालय को उक्त धनराशि दिए जाने पर प्रधानाचार्य ,प्रबन्धक तथा प्रबंध समिति सदस्यों ने विधयक का आभार व्यक्त किया है। विभिन्न स्कूली बच्चों के द्वारा रैली का सहीद दिवस उपलक्ष में नगर में रैली का आयोजन किया गया।

स्कूली बच्चों ने शहीद राजेश अधिकारी के प्रतिभा में श्रद्धांजलि दी इसके साथ ही बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया भारतीय सूचना सेवा कारगिल विजय की 25वी वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार सूचना प्रचार भारती द्वारा इसे देश में विस्तृत तौर पर मनाया जा रहा है।

नैनीताल मे भारत सरकार की इकाई द्वारा नैनीताल में कारगिल युद्ध से जुड़ी दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही कारगिल युद्ध मे शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद थे।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट, मनोज कुमार पांडे, गोपेश बिष्ट, आनंद सिंह, विधयक सरिता आर्या, पूर्व सभासद मनोज जोशी,हेमन्त बिष्ट, हरवंश कपूर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पुलिस कोतवाल हरपाल सिंह,शायद अली, आदि लोग कार्यक्रम में शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : हल्द्वानी में अनियंत्रित ई-रिक्शा ने मचाई अफरा-तफरी, महिला-पुरुष घायल; डॉक्टर की बची जान

You missed

error: Content is protected !!