नैनीताल। तल्लीताल नैनीताल व्यापार मंडल चुनाव को लेकर संगठन ने चुनाव प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री रावेल सिंह आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता के निर्देश पर जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे द्वारा तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी और तीन सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
घोषणा के अनुसार जगदीश चंद्र साह को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारियों के रूप में प्रतीक साह और आयुष भंडारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी जल्द ही चुनाव की तिथियों की घोषणा करेंगे। साथ ही जो व्यापारी किसी कारणवश अभी तक सदस्य नहीं बन पाए हैं, उनके लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान फिर से शुरू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक व्यापारी चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकें।
जिला अध्यक्ष ने निवर्तमान कार्यकारिणी से सदस्यता अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया है तथा तल्लीताल के सभी व्यापारियों से चुनाव और सदस्यता प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
