ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

नैनीताल में अचानक देर शाम मौसम ने करवट ली। गर्मी में बारिश और ओलावृष्टि पडने से नगर वासियों को कुछ राहत मिली।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में दोपहर में खिली धूप के बाद देर शाम मौसम ने करवट ली और आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाल दिया।

देर शाम तेज गर्जन के साथ ही अचानक ओलावृष्टि शुरू हुई। देखते ही देखते सड़को में ओले जम गए अचानक तेज ओले गिरने लगे शहर में घूम रहे पर्यटक और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

वहीं बीते वर्षों से सरोवर नगरी में पड़ रही अत्यधिक गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली है।

छुट्टी मनाने नैनीताल पहुचे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगो को अचानक गिरे ओलो से बचने के लिए छतरियो का सहारा लेना पड़ा। नैनीताल में अचानक हुई ओलावृष्टि और बरसात से तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है।

वही बारिश के चलते सरोवर नगरी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। काफी समय से बारिश होने से नगर वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली। नगर में लगातार गर्मी से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें :  भीषण आग का कहर: घर के भीतर सो रहे व्यक्ति की जलकर मौत

You missed

error: Content is protected !!