ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल की प्रसिद्ध लोअर माल रोड फिर से आई दरार, 18 अगस्त 2018 में एक बड़ा हिस्सा  झील में समय था जो फिर से एक बार खतरे की जद में आया

रिपोर्टर – गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। मॉलरोड एक बार फिर धंसने के बाद उसे आम ट्रैफिक के लिए बन्द कर दिया गया है। इससे पहले भी इसी से लगा मॉलरोड का एक हिस्सा नैनीझील में समा गया था।
नैनीताल की प्रसिद्ध मॉलरोड का एक हिस्सा 18 अगस्त 2018 को टूटकर नैनीझील में समा गया था। इसके बाद भी कई बार इस हिस्से के आसपास दरारें देखी गई।

सड़क की देखरेख करने वाले लोक निर्माण विभाग ने दरारों में रेत, सीमेंट और डामर लगाकर इतिश्री कर ली। लगातार दबाव के कारण इस निचली मॉलरोड की स्थिति हमेशा डामाडोल ही रही। इस मार्ग में पर्यटन सीजन में गाड़ियों का भार ज्यादा रहता है।

जिससे प्रशासन इसका अस्थाई और स्थायी समाधान करने की योजना बनाता रहा। मल्लीताल क्षेत्र में ग्रैंड होटल के समीप लोवर मॉलरोड में कुछ जगह दरारें देखने को मिली थी ।

रविवार शाम उस टूटी मॉलरोड में लगभग 50 फीट लंबी दरारें आ गई। एच.डी.एफ.सी.बैंक के ठीक सामने पुरानी सड़क से धंसा हिस्सा लगभग 8 इंच नीचे चला गया।

प्रत्यक्षदर्शी रोहित कुमार ने बताया कि शाम को सड़क धसने के बाद ट्रैफिक में से एक दोपहिया चालक अनियंत्रित होकर इसकी चपेट में आने से गिर गया। प्रशासन ने निचली मॉलरोड में ट्रैफिक बन्द कर दिया है। आने जाने के लिए अब ऊपरी मॉलरोड का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पतलोट में रोजगार मेले का आयोजन, 84 युवाओं का चयन, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली की पहल रंग लाई

You missed

error: Content is protected !!