ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां भाजपा ने तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को ऐलान कर दिया है वहीं अब सबकी नजरें कांग्रेस पर टिक गई हैं। हालाकि आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है।

जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंत्रणा होने की संभावना है। इसे लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि सभी का पक्ष लेकर जल्द ही कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनता से जुडे मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरा जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा 400 पार का दावा कर रही है जो पूरी तरह से हवाहवाई है। पहले भाजपा ये तो बताए कि वो 400 सीटों पर चुनाव लड़ भी रही है या नहीं। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता अब भाजपा के खोखले वादों को पहचान गई है।

ऐसे में इस बार प्रदेश और देश की जनता वोट के दम पर भाजपा को सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा रिश्वत कांड: वन दरोगा की गिरफ्तारी के बाद रेंजर पर भी मुकदमा दर्ज

You missed

error: Content is protected !!