ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हर साल मानसून के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिलता है. इस साल भी प्रकृति ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हो रही भारी बारिश के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है।

जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं. जिनकी तलाश की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद भूस्खल बाढ़ से हालात खराब हैं तो वहीं यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है. उधर बिहार के भी कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मची तबाही

इस बीच मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में कुदरात का रौद्र रूप देखने को मिला. जहां दोपहर के समय अचानक से बादल फट गए. जिससे धराली गांव में सैलाब आ गया. इस सैलाब में कई घर होटल बह गए।

चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 150 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया. अभी भी 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश की जा रही है।

उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने के बाद सैलाब आ गया. इस सैलाब में घर, दुकान, होटल सड़कें बह गईं. इलाके नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं. सड़कें टूटने की वजह से कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!