ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे नैनीताल

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल में रविवार को उमडी पर्यटकों की भीड़

पार्किंग स्थल भी भरे हुए नजर आए

गाड़ियों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी रही

नैनीताल। नैनीताल में रविवार को लगातार तीन दिवसीय अवकाश के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला। काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे सुहावने मौसम में पर्यटको ने नौकायान का लुत्फ उठाया।

नैना देवी मंदिर हनुमानगढ़ी, हिमालय दर्शन, स्नो व्यू, आदि जगहों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली पर्यटन से जुड़े व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।

पर्यटकों की संख्या बढ़ने से शहर में वाहनों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिस कारण लोगों को ट्रैफिक की समस्या का भी सामना करना पड़ा। और इसके साथ ही सभी पार्किंग स्थल भी भरे हुए नजर आए। 

लगातार 3 दिन की छुट्टियां होने के कारण लोग काफी संख्या में दूर-दराज से नैनीताल घूमने आ रहे हैं जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–रामनगर मार्ग पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
error: Content is protected !!