फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024′ के मुताबिक भारत में इस साल 25 नए अरबपति जुड़े हैं। पिछले साल के 169 की तुलना में देश में अरबपतियों (Indian Billionaires) की कुल संख्या अब 200 हो गई है।
इन भारतीयों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर की तुलना में 41 फीसदी ज्यादा है। इंडियंस मेंरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net Worth) 116 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अरबपतियों की सूची में टॉप पर हैं, इसके बाद गौतम अडानी (Gautam Ambani Forbes List) 84 अरब डॉलर के साथ दूसरे, शिव नादर तीसरे, सावित्री जिंदल एंड फैमिली चौथे और दिलीप सांघवी पांचवें पायदान पर हैं। महिलाओं में 35.5 बिलियन डॉलर की संपति के साथ सावित्री जिंदल (Savitri Jindal Richest Indian Woman) ने लिस्ट में टॉप किया है।
भारतीयों ने इस लिस्ट में बनाई जगह
वर्ल्ड टॉप 10 में इकलौते मुकेश अंबानी शामिल हैं और वो भी 9वें पायदान पर हैं। वर्तमान में दुनियाभर मेंपहले से कहीं अधिक अरबपति हैं।कुल 2,781 अरबपतियों का नाम सामने आया है जो पिछले साल की तुलना में 141 अधिक और 2021 में बनाए गए रिकॉर्ड से 26 अधिक हैं। सभी अरबपतियों की संपत्ति कुल मिलाकर $14.2 ट्रिलियन है, जो 2023 से $2 ट्रिलियन अधिक है।
लिस्ट में सबसे ज्यादा प्रोफिट टॉप 20 से
भारत मेंजहां 200 अरबपति हैं इसी के साथ वो लिस्ट मेंतीसरे स्थान पर है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर प्रोफिट टॉप 20 से आया है।बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली 233 बिलियन डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ 2024 की लिस्ट में टॉप पर है।
इसके बाद एलोन मस्क ($195 बिलियन), जेफ बेजोस ($194 बिलियन), मार्क जुकरबर्ग ($177 बिलियन), लैरी एलिसन ($114 बिलियन) हैं। वॉरेन बफेट ($133 बिलियन), बिल गेट्स ($128 बिलियन), स्टीव बाल्मर ($121 बिलियन), मुकेश अंबानी ($116 बिलियन), और लैरी पेज ($114 बिलियन)।
Forbes वर्ल्ड की अरबपतियों की 2024 की लिस्ट जिसमें टॉप 200 में इंडियंस
मुकेश अंबानी – नेटवर्थ $116 बिलियन – दुनियाभर में 9वीं रैंक
गौतम अडानी – नेटवर्थ $84 बिलियन – दुनियाभर में 17वीं रैंक
शिव नादर – नेटवर्थ $36.9 बिलियन – दुनियाभर में 39वीं रैंक
सावित्री जिंदल और परिवार – नेटवर्थ $33.5 बिलियन – दुनियाभर में 46वीं रैंक
दिलीप सांघवी – नेटवर्थ $26.7 बिलियन – दुनियाभर में 69वीं रैंक
साइरस पूनावाला – नेटवर्थ 21.3 बिलियन डॉलर – दुनियाभर में 90वीं रैंक
कुशल पाल सिंह – नेटवर्थ $20.9 बिलियन – दुनियाभर में 92वीं रैंक
कुमार मंगलम बिड़ला – नेटवर्थ $19.7 बिलियन – दुनियाभर में 98वीं रैंक
राधाकिशन दमानी – नेटवर्थ $17.6 बिलियन – दुनियाभर में 107वीं रैंक
लक्ष्मी मित्तल – नेटवर्थ $16.4 बिलियन – दुनियाभर में 113वीं रैंक





