ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां श्रीनगर के झेलम नदी में नाव पलट गई है. इस हादसे में 10 स्कूली छात्रों सहित कई लोग डूब गये. हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है।

यहां बचाव अभियान जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाव एक दर्जन से ज्यादा बच्चों के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानीय लोगों सवार थे. नाव इन्हें लेकर गंदबल से बटवारा जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और लापता लोगों को तलाशने में जुट गई है. स्थानीय लोगों की मानें तो, घटना के तुरंत बाद उन्होंने SDRF और बाकी अथॉरिटीज को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण झेलम सहित कई जल निकायों के जल स्तर में वृद्धि हुई है।

हादसे में चार की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना गंदबल नौगाम इलाके में हुई और कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

क्यों हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से नदी का प्रवाह बहुत अधिक नजर आ रहा है. यही वजह है कि नाव झेलम में पलट गई।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में सड़क हादसों का कहर: 24 घंटे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

You missed

error: Content is protected !!