ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज 29 फरवरी 2024, बुधवार का दिन वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए बंपर लाभ दिलाने वाला रहेगा. वहीं, आज चंद्रमा और गुरु के बीच समसप्तक योग बनने से गजकेसरी योग प्रभाव में रहेगा, जिससे मेष से मीन तक सभी राशियों के जीवन में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर होगा।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपको मित्र या पार्टनर के सहयोग से अच्छा लाभ हो सकता है. साथ ही आज के दिन आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बंपर लाभ दिलाने वाला रहेगा. लंबे समय से जिस योजना पर आप काम कर रहे हैं, वह आज सफल हो सकता है. आज आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. साथ ही आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे. वहीं, रिश्तो में से कड़वाहट दूर होगी और मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज आपको कुछ मामलों में आर्थिक जोखिम उठाना पड़ सकता है. ऐसे में आज के दिन निवेश करने से बचें. साथ ही किसी को उधार देने से पहले अच्छे से सोच समझ ले. वहीं, आपके वैवाहिक जीवन में भी कुछ दूरियां बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा. हालांकि, सफलता प्राप्त करने के लिए आज आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है. इसलिए आलस करने से बचें और अपना काम समय पर पूरा करें. आपको सलाह है कि आज अपने घर से जुड़ी बातों का जिक्र किसी दूसरे के सामने ना करें, वरना आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक आज के दिन अपना अधिकतर समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा. आपको सलाह है कि आज के दिन अपने मन में कोई भी बड़ा ख्याल ना लाएं, वरना आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है. बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा. आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. आपको सलाह है कि आज बेवजह दूसरे के विवाद में पढ़ने से बचें, वरना आपके लिए मुसीबत बढ़ सकती है।

तुला राशि (Libra)
यदि लंबे समय से आप किसी बात को लेकर तनाव में है, तो आज आपको उससे मुक्ति प्राप्त हो सकती है. आज आपके सभी बिगड़े कार्य बन सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. वहीं, व्यवसाय से संबंधित लोगों के जीवन में आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होगा. आज आपके परिवार के किसी बड़े की सलाह से अच्छा लाभ हो सकता है. हालांकि, आज आप अपने साथी के किसी गलती के कारण परेशानी में पढ़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करवाने वाला रहेगा. आज आपको कार्यक्षेत्र या व्यापार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. यदि लंबे समय से आप घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातक आज किसी कार्य को लेकर अत्यधिक उत्साहित रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा. आज आप किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से थोड़ी राहत मिल सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके रिश्ते में प्यार और मजबूती बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा. आज आपकी मुलाकात कुछ पुराने मित्रों से हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही यदि लंबे समय से आप जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है. हालांकि, आज के दिन आपको किसी भी चीज में निवेश करने से बचना चाहिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 09 फ़रवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!