ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नया महीना, नया दिन… पढ़ें सभी 12 राशियों का 1 अगस्‍त का दैनिक राशिफल

1 अगस्त गुरुवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे साथ मृगशिरा नक्षत्र और व्याघात योग है।

श्रावण मास का महत्वपूर्ण गुरु प्रदोष व्रत है, इस दिन उपवास और शिव पूजन करने से भोले बाबा जल्दी प्रसन्न होकर तत्काल फल देते है. ज्‍योतिषाचार्य पंडित शशिशेखर त्रिपाठी जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल- मेष राशि के नौकरीपेशा लोग स्वभाव से तो सामान्य दिखेंगे, लेकिन अंदर ही अंदर व किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वाले लोगों को कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. युवा वर्ग हंसी मजाक में कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिसे उन्हें नहीं बोलना चाहिए था. आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करे, क्योंकि इन सबके साथ कुछ बचत करना भी जरूरी है. सेहत की बात करें तो दिन ठीक-ठाक रहने वाला है, दिनचर्या का पालन करें और सूर्य नमस्कार जरूर करें।

वृष दैनिक राशिफल- इस राशि के लोगों के उच्च अधिकारी कार्य से खुश होंगे, सैलरी इंक्रीमेंट और पदोन्नति जैसे शुभ समाचार मिल सकते हैं. व्यापारी वर्ग एक्टिव होने के बाद भी कार्यों को लेकर ढिलाई दिखा सकते हैं, जिस कारण थोड़ा बहुत नुकसान भी हो सकता है. युवा वर्ग को आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, वह आपको गलत कार्यों में खींचने का प्रयास कर सकते हैं. घर में भजन कीर्तन का आयोजन होगा, इससे घर की नेगेटिविटी भी कम होगी और माहौल भी अच्छा होगा. दोपहर के बाद से थकान और आलस्य अधिक आएगा, मूवी और म्यूजिक थेरेपी का काम करेगी, जिससे काफी हद तक थकान दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल- मिथुन राशि के लोग कार्यों में सावधानी बरते हैं क्योंकि हानि किसी न किसी रूप में हो सकती है, कार्यों को दो बार चेक जरूर कर लें. व्यापारी वर्ग कानूनी मामलों से बचते हुए आपसी बातचीत से सुलह करने का प्रयास करें. युवा वर्ग किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं, परेशानियों को साझा करने से आराम मिलेगा इसलिए दोस्त संग शेयर करें. संतान के भविष्य को ध्यान में रखते हुए धन संचय की प्लानिंग करेंगे, किसी म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. किसी पुरानी शारीरिक समस्या को लेकर आज भी परेशान रह सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल – इस राशि के लोगों के कार्यों की शुरुआत में कुछ व्यवधान आएंगे, अंततः काम पूर्ण हो जाएंगे. दवा व्यापारियों को सोच समझ कर और जांच पड़ताल के बाद ही माल स्टोर करना है, क्योंकि डुप्लीकेट माल आने की आशंका है. विद्यार्थियों को शिक्षा को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, बड़े भाई बहन या गुरु का मार्गदर्शन लेने से लाभ मिलेगा. आपके सपोर्ट से जीवनसाथी करियर क्षेत्र में उन्नति करेंगे, जिसे देखकर आप काफी खुश और भावुक हो सकते हैं. सेहत में मानसिक उलझनों का शिकार होंगे, बेवजह की चिंता रातों की नींद तक उड़ा सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल- सिंह राशि के लोग आज के काम आज ही के दिन करें, उसे पेंडिंग लिस्ट में जोड़ने की गलती तो बिल्कुल न करें. कारोबार के प्रचार प्रसार के लिए योजना बनाकर कार्य करने पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. जो लोग नौकरी और पढ़ाई दोनों एक साथ करते हैं, उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी. अर्थ का अनर्थ निकालने जैसी गलती कर सकते हैं, घर के लोग आपकी भलाई के लिए आपको समझाएंगे और आप उन बातों का बुरा मानकर बैठ जाएंगे. सर्वाइकल पेशेंट को बैठने और लेटने के पोश्चर का ध्यान रखना है, क्योंकि सिर में दर्द, चक्कर आना जैसी समस्या होने की आशंका है।

कन्या दैनिक राशिफल- इस राशि के लोगों का वर्कलोड बढ़ सकता है, घर पहुंचने में भी कुछ देर भी हो सकती है. व्यापारी वर्ग प्रखर बुद्धि का प्रयोग करते हुए अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे. युवा वर्ग को रचनात्मक और कलात्मक कार्य को करके धन और नाम कमाने का मौका मिलेगा. आज के दिन किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा, जहां आप परिवार सहित शामिल होंगे. सेहत की बात करें तो एंटी हेयर फॉल ट्रीटमेंट शुरू कर सकते हैं, इलाज के साथ खान पान भी अच्छा रखें।

तुला दैनिक राशिफल- तुला राशि के लोगों को बॉस की अनुपस्थिति में बॉस बनकर सारी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है. ऐसे व्यापारी जो कारोबार के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़े हैं, उन्हें चारों ओर से लाभ होने की संभावना है. युवा वर्ग को यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो आपकी नजरों में जो भी समझदार व्यक्ति है, उससे सलाह मशवरा अवश्य करें. जीवनसाथी का यदि कोई इलाज चल रहा था, तो एक बार रिटेस्ट जरूर करा लें. बीमारी खत्म होने की संभावना है. खानपान असंतुलित होने की वजह से कमजोरी, चक्कर आना जैसी समस्या होने की आशंका लग रही है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल- इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं, वह आज मन मुताबिक कार्य करने के लिए स्वतंत्र रहेंगे. आय बढ़ाने के लिए कारोबार में कुछ नए प्रोडक्ट जोड़ने का विचार बना सकते हैं, यह उपाय कारगर साबित होगा. प्यार की जगह ईर्ष्या भाव पनप सकता है, जिस कारण पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव हो सकते हैं. किसी जरूरी काम या निर्णय में भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा, उनका साथ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. सेहत को ध्यान में रखते हुए।

धनु दैनिक राशिफल- ग्रहों की स्थिति को देखते हुए धनु राशि के लोग ऑफिशियल कार्यों को लेकर एक्टिव दिखेंगे. अच्छा मुनाफा व्यापारी वर्ग के स्ट्रेस लेवल को कम करने का काम करेगा. युवा वर्ग कोई नया कोर्स को करने का विचार बना सकते हैं, जिसके संबंध में खोजबीन वह आज से ही शुरु कर सकते हैं. प्रॉपर्टी में निवेश की यदि योजना बना रहे थे, तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी. बदहजमी की शिकायत हो सकती है, गरिष्ठ और तले भुने भोजन से खुद को दूर रखें।

मकर दैनिक राशिफल – इस राशि के लोगों में वर्तमान काम के साथ अन्य काम के प्रति रुचि जाग्रत हो सकती है. दुश्मन को अपना मित्र समझ कर व्यापारी वर्ग योजनाओं को शेयर करने की गलती कर सकते हैं. मन मुताबिक काम न होने पर वाणी में कठोरता आ सकती है, वाणी का प्रभाव दोस्ती या प्यार के रिश्ते में दरार ला सकता है. धन संबंधी या अपनी अन्य किसी भी प्रकार की जरूरतों की चर्चा परिवार से करें. स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो चलने फिरने के बजाय आराम का प्रयास करें, क्योंकि डिसबैलेंस होकर गिरने की आशंका है।

कुंभ दैनिक राशिफल- ग्रहों की स्थिति कुंभ राशि के लोगों को एक से अधिक लाभ कमाने के अवसर देगी, अवसर तो कई होंगे लेकिन समय की भी कमी होगी. व्यापारी वर्ग को न केवल अपने काम बल्कि आसपास क्या हो रहा है? इस पर भी नजर रखनी है, क्योंकि शत्रु घात करने की फिराक में है. युवा वर्ग किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, जो आपकी पहुंच से परे हो. रिश्तेदारी में कोई उधारी के लिए बोल सकता है, जिसके चलते आज आप असमंजस की स्थिति में रहने वाले हैं. किसी नुकीली या धारदार चीज से कमर के नीचे के हिस्से में चोट लगने की आशंका है, अपना ध्यान रखे।

मीन दैनिक राशिफल- कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को बेझिझक व्यक्त करें, संभवतः आपके सुझाव को स्वीकार किया जाएगा साथ ही प्रशंसा भी होगी. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है. युवा वर्ग के सोच विचार में बदलाव आएगा और वह चीजों को देखने का एक नया दृष्टिकोण विकसित करेंगे।

व्यस्तता और उलझन के कारण व्यवहार में कुछ बदलाव झलक सकता है, जिसे जीवनसाथी के घर के अन्य लोग भी नोटिस करेंगे. आंतों से जुड़ी कोई समस्या होने की आशंका है, यदि पेट दर्द, अपच की शिकायत बनी रहती है तो एक बार डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; मैदानों में कोहरे का अलर्ट, तीन जिलों में अलर्ट जारी
error: Content is protected !!