ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विद्या मंदिर सुमननगर देहरादून में विद्या भारती के प्रमुख विषयों,चार आयाम एवं पंच आधारभूत विषय की एकदिवसीय कार्य योजना एवं समीक्षा बैठक आयोजित

देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखण्ड, शिशु शिक्षा समिति एवं जन शिक्षा समिति के विषय प्रमुखों की 28 प्रमुख विषयों, चार आयाम और पंच आधारभूत विषय की वार्षिक कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, विद्या भारती उत्तराखंड प्रांत के प्रांत निरीक्षक डॉक्टर विजयपाल सिंह, सह प्रांत निरीक्षक विनोद रावत एवं प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा नई मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पश्चात विद्या भारती की चार आयाम संस्कृति बोध परियोजना, विद्वत परिषद, क्रियाशोध एवं पूर्व छात्र पंच आधारभूत विषय शारीरिक योग, संगीत, संस्कृत एवं नैतिक तथा 28 केंद्रीय विषय बालिका शिक्षा, शिशु वाटिका, प्री पेट्री, मिडिल, माध्यमिक शिक्षा, जनजातीय शिक्षा, वैदिक गणित, सेवा विभाग, स्वदेशी, खेलकूद, आई सी टी, मानक परिषद, प्रचार विभाग, पर्यावरण, विज्ञान, प्रशिक्षण, अभिलेखागार एवं अटल टैंकरिंग लेब के प्रांत संयोजकों ने आपकी वार्षिक कार्ययोजना, प्रांत स्तर , संभाग स्तर, संकुल स्तर ओर विद्यालय स्तर पर टोली निर्माण योजना सभी के समक्ष रखी।

अंत में प्रांत निरीक्षक डॉक्टर विजयपाल सिंह ने करणीय कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी प्रांत संयोजकों का यह दायित्व है कि वार्षिक कार्ययोजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड प्रांत के प्रत्येक विद्या भारती के विद्यालय में हो।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने सभी विषयों के प्रांत संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मात्र शिक्षा भी अपितु संस्कार युक्त शिक्षा विद्या भारती का प्रमुख लक्ष्य है ।

सभी अपने विषय को संस्कार युक्त शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करें ताकि छात्र एवं शिक्षक दोनों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, लोकेंद्र अंथवाल, कलीराम भट्ट, पुरुषोत्तम बिजलवान, मंगतराम लोस्टा, अमरदीप सिंह, इंद्रपाल परमार, आकाश माहेश्वरी, पूनम अनेजा, दिनेश भट्ट और अन्य विषय प्रमुख उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; मैदानों में कोहरे का अलर्ट, तीन जिलों में अलर्ट जारी

You missed

error: Content is protected !!