हल्द्वानी। डॉ मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियो को कुशल कार्ययोजना बनाकर थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा अमर चन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा दिनांक 09/10.11.2025 को सघन चैकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारण्टों की तामील हेतु निम्नलिखित गैर जमानतीय वारण्टियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।



