ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खेती/तस्करी से सम्बंधित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

डॉ जगदीश चन्द्र, एमपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल तथा अमित कुमार सीओ भवाली के पर्यवक्षण में प्रभारी एएनटीएक निरीक्षक  विजय मेहता एवं  संजीत कुमार राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में एंटी ड्रग टास्क फोर्स और थाना भीमताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान भीमताल क्षेत्र के ग्राम खलड़ी, गाधे, बेरीजाला, खैरोलापत तथा खैरोला पाण्डे में लगभग 25 नाली में उगाई गयी अवैध भांग की खेती को काटकर इकट्ठा कर पेट्रोल से आग लगाकर विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गयी तथा आसपास के समस्त ग्राम प्रधानों और ग्राम वासियों को इन गतिविधियों को न करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने 21 दिन की नवजात बेटी की गला मरोड़कर की हत्या
error: Content is protected !!