ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

13 हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, IBPS में नौकरी पाने का मौका

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13000+ पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन; ये रहा लिंक

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) के रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में 14वीं भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के तहत कुल 13,217 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

अधिसूचना में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II और III के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अलावा इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू होकर 21 सितंबर, 2025 तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान दोनों की आखिरी तारीख यही है। आवेदन ibps.in पर किए जाएंगे।

कुल 13,217 पदों की डिटेल देखें

रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के 7,972 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा ऑफिसर स्केल-I के 3007 पदों पर, जनरल बैंकिंग ऑफिसर (मैनेजर) स्केल-II के 854 पदों, आईटी ऑफिसर स्केल-II के 87 पदों पर, सीए ऑफिसर स्केल-II के 16, लॉ ऑफिसर स्केल-II के 48, ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II के 16, एमबीए फाइनेंस/मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II के 15 पदों, एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II के 50 पदों और ऑफिसर स्केल-III के 199 पदों पर भर्तियां होंगी।

IBPS RRB 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025

फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025

प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर 2025

प्रीलिम्स रिजल्ट: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

मेन परीक्षा: दिसंबर 2025 / फरवरी 2026

IBPS RRB Vacancy 2025: पद और योग्यता

पद का नाम कुल पद योग्यता

ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) 7972 किसी भी विषय से ग्रेजुएशन

ऑफिसर स्केल-I 3857 किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन

ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) 845 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + 2 साल अनुभव

आईटी ऑफिसर स्केल-II 87 कंप्यूटर/आईटी संबंधित डिग्री + 1 साल अनुभव

सीए ऑफिसर स्केल-II 69 ICAI से CA + 1 साल अनुभव

लॉ ऑफिसर स्केल-II 48 LLB + 2 साल अनुभव

ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II 16 CA या MBA (Finance) + 1 साल अनुभव

मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II 15 MBA (मार्केटिंग) + 1 साल अनुभव

एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II 50 एग्रीकल्चर/डेयरी/बागवानी/पशु चिकित्सा/मत्स्यपालन में डिग्री + 2 साल अनुभव

ऑफिसर स्केल-III 199 ग्रेजुएशन में 50% अंक + 5 साल अनुभव

आयु सीमा

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। ऑफिसर स्केल-I पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, ऑफिसर स्केल-II पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, ऑफिसर स्केल-III पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

अधिकारी (स्केल I, II और III) एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ऑफिस असिस्टेंट ((क्लर्क) एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को लिए 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।

क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) के पद के लिए, उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

पीओ (ऑफिसर) पद के लिए, उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया पर आधारित होगा।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIV एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।

आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें :  मोटर मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले—“रोड नहीं तो वोट नहीं”, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
error: Content is protected !!