ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे Operation Crackdown Verification Drive के तहत जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

यह अभियान उत्तराखण्ड पुलिस के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में 15 फरवरी 2026 से एक माह तक विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत सभी थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष टीम गठित कर आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, होटल-ढाबों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों तथा किराएदारों और बाहरी व्यक्तियों का गहन सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद में बाहरी व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए डॉ0 जगदीश चन्द्र (एसपी नैनीताल) और मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आज की प्रमुख कार्रवाई:

56 होटल/ढाबों की जांच

335 लोगों का सत्यापन

अनियमितता मिलने पर 53 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई

कुल ₹25,750 का जुर्माना वसूला गया

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  खाद्य सुरक्षा कानून उल्लंघन पर 12 प्रतिष्ठानों पर ₹4.20 लाख का जुर्माना
error: Content is protected !!