ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

नीमा पन्त के द्वारा महाविद्यालय गठन से लेकर वर्तमान तक महाविद्यालय के इतिहास के विषय में छात्र-छात्राओं को सविस्तार बताया गया।

 वरिष्ठतम प्रोफेसर माया शुक्ला के द्वारा संस्कृत की उपयोगिता एवं परीक्षा ,छात्रसंघ चुनाव महाविद्यालय गणवेश के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।

  हरेश राम के द्वारा छात्र-छात्राओं को समाजशास्त्र विषय में करियर की संभावनाओं के साथ-साथ नवीन शिक्षा नीति की तमाम बारिकियो एवं क्रेडिट प्वाइंट्स ,स्नातक प्रथम सेमेस्टर में विद्यार्थियों द्वारा पढ़े जाने वाले सातों विषयों के बारे में सविस्तार से बताया।

उनके द्वारा सरकार द्वारा नियोजित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। अर्थशास्त्र प्राध्यापक डॉ हरीश चन्द्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र विषय के बारे में जानकारी के साथ ही महाविद्यालय में होने वाली

क्रीडा गतिविधियों ,वाचनालय ,एंटी ड्रग अभियान ,रोवर रेंजर्स ,रेड क्रॉस सोसाइटी, देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में विस्तार से बताया। 

डा निर्मला रावत के द्वारा अंग्रेजी विषय के बारे में ,महाविद्यालय वेबसाइट, फेसबुक अकाउंट यूट्यूब लिंक , स्वयं पोर्टल के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।

प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्र-छात्राओं को न केवल शिक्षा प्रदान करता है बल्कि संस्कार, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का हुनर भी सिखाता है, जो कि वर्तमान समय की बड़ी मांग है ।

छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह निर्धारित गणवेश में महाविद्यालय आए ,अनुशासित रहे ,अपनी उपस्थिति और क्रियाकलापों के माध्यम से महाविद्यालय का नाम रोशन करें ।

महाविद्यालय शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए तमाम हितकारी कार्य किया जा रहे हैं छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें और अपने भविष्य को उज्जवल करें।

कार्यक्रम में  कविंद्र प्रसाद,  हिमांशु बिष्ट , दीप्ति,  कमलेश , कुंदन नाथ,  प्रेम भारती,  गणेश बिष्ट ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें :  मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भवाली स्थित उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू
error: Content is protected !!