ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ताजा मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है।

जहां एक शिक्षका को ऑटो चालक ने न सिर्फ परेशान किया बल्कि उनको चाकू दिखाकर धमकाया भी, किसी तरह महिला वहां से जान बचाकर भागी।

इस घटना से आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ नहीं रहा है।

जिसके चलते आए दिन छेड़खानी व अराजक तत्वों की पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

वहीं पुलिस क्षेत्र अधिकारी नितिन लोहनी ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

यह भी पढ़ें :  डेमोग्राफी परिवर्तन मामले पर सांसद अजय भट्ट सख्त, जिलाधिकारी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!