ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून से एक सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड पर सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे ओवरटेक को लेकर दो कार सवार युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसके टायरों पर फायरिंग की। इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी को गोली लग गई।

घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

शुरुआती जांच में यह मामला रोड रेज का बताया जा रहा है, जिसने एक निर्दोष की जान ले ली।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बस पलटी एक की मौत एक दर्जन से अधिक घायल, एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
error: Content is protected !!