नैनीताल के सुखताल क्षेत्र में घर में मॉनिटरलिजर्ड(गॉल)घुसने से परिवार वालो मे दहशत का माहौल
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। सूखाताल निवासी शिखा के धर में एक मॉनिटर लिजर्ड(गॉल)घुसने से परिवार वालो मे दहशत का माहौल बना लगभग 3फ़ीट साइज वाले इस डरावने वन्यजीव के घुसने से आँगन में चहलकदमी कर रहे परिवार के होश उड़ गए।
नैनीताल में सूखाताल क्षेत्र के रहने वाली शिखा के घर में एक मॉनिटर लिजर्ड(गॉल) घुस आया। घर वालों ने उसे देखकर हल्ला मचाया तो वो गमलों के पीछे घुस गया। परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये दो से तीन की संख्या में हैं जो कई दिनों से आसपास दिख रहे थे। रैप्टाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाले मॉनिटर लिजर्ड छिपकली जैसे दिखते हैं।
पूंछ से मारने वाले इस गॉल के दांत भी नुकिले होते हैं। कुछ समय पहले इससे कुछ बड़े साइज के गॉल दिखने से जी.आई.सी.क्षेत्र में भी हंगामा हो गया था।
वन विभाग ने उन्हें जंगल की तरफ खदेड़ दिया था। मॉनिटर लिजर्ड अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अरब और एशिया में पाया जाता है।
तीन फीट से दस फीट तक की लंबाई वाले ये लिजर्ड ज्यादातर ग्रे, भूरे या कभी कभी काले रंग के होते हैं। लिजर्ड की जीभ सांप की तरह होती है।
मॉनिटर लिजर्ड मांसाहारी होता हैं। जो मेंढक चूहे का शिकार करता है पहले भी नैनीताल में कहीं जगह पर मॉनिटर लिजर्ड दिखाई दिए हैं।
जिनका वन विभाग के ने रेस्क्यू कर इनको जंगल की तरफ छोड़ा गया।
