नैनीताल में मुस्लिम समाज के भाइयों ने ईद नवाज अदा की
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। मुस्लिम समुदाय के भाइयों ने मल्लीताल जमा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम ने बताया की आज पड़ी गई नमाज ( ईद-उल-अजहा) में अल्लाह के बंन्दे अपने मालिक (अल्लाह) के नाम पर अपने जानवरो की कुर्बानी देंगे। उन्होंने कहा देश में सुख और शान्ति की और दुआ भी ईदगाह में अल्लाह तक पहुँचाने की कोशिश की गई।
सन 1882 में बनी इस विशाल मस्जिद में वर्षों से नैनीताल और आसपास के मुस्लिम धर्म के लोग नमाज अदा करते आ रहे हैं। मल्लीताल जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयो ने गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी।
वहीँ शहर इमाम का कहना है की नैनीताल देशभर के लिए भाईचारे की एक मिसाल है और यहाँ सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। उन्होंने सभी से कुर्बानी के दौरान सभी साफ़ सफाई रखे गन्दगी ना करने की अपील की है।
ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।
शनिवार सुबह फ्लैट्स मैदान में सभी लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर शहरभर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
शहर की जामा मस्जिद के मुफ्ती अजमल कासमी ने नमाज अदा कराई और समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाईयां दी और दुआएं मांगी।
इस दौरान सदर शोएब समसी, मोहम्मद हामिद, इमाम मौलाना नईम, साकिर हुसैन, हारून खान पम्मी, सैयद नदीम मून, युसूफ खान, शाकिर अली, नाजिम बक्श, फिरोज सिद्दीकी, मोहम्मद शाह निक्की, फैसल खान, अफजल हुसैन फौजी, मोहम्मद दानिश, वसी कुरैशी अकरम खान, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद फरजाना, मोहम्मद शयान, मोहम्मद फैजान आदि मौजूद रहे।



