ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल तिब्बती समुदाय के लोगों ने सुख निवास में धूमधाम से मनाया लोसर 

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। तिब्बती समुदाय विश्वभर में अपने नये साल यानी लोसर का जश्न मना रहा है।

नैनीताल में भी तिब्बती समुदाय ने सुख निवास स्थिति बौद्ध मठ में लोसर का जश्न मनाया।

इस दौरान समुदाय के लोगों ने मठ में पूजा अर्चना की। तीन दिन तक चले लोसर के जश्न में लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

तिब्बती समुदाय ने पूजा अर्चना कर विश्व शांति और दलाई लामा की दीर्घायु की कामना की।

लोसर के मौके पर तिब्बती समुदाय की महिलाओं और पुरूषों ने पारंपरिक परिधानों में मंगल गीत गाये। 

    आपको बता दें कि आज ही के दिन तिब्बती समुदाय द्वारा रंग बिरंगे झंडे लगाए जाते हैं जो 5 रंग के होते है। हरा जो हरियाली का लाल अग्नी सफेद जो शांति का नीला जो जल का और पीला जमीन का प्रतीक होते हैं।

  इन झंडों में मंत्र लिखे होते हैं और माना जाता है की हवा के बहाव से जितनी बार यह झंडे हवा में लहराते हैं उतनी ही ज्यादा विश्व में शांति

आएगी। लोसर का जस्ट 3 दिन तक मनाया जाता है। जिसमें सामूहिक पूजा की जाती है विश्व और नगर की शांति के लिए नगर में देवी आपदा ना आये तिब्बतियों में लोसर का उत्साह देखा जाता है तिब्बती समुदाय के लोग लोसर को नए साल के रूप में मानते है। महिलाएं व बच्चों पर खासा उत्साह देखने को मिलता है महिलाएं अपने घरों दुल्हन की तरह को सजाते हैं।

यह साल तिब्बती राजा वर्ष 2153 है जिसका तत्व अग्नि और प्रतीक चिन्ह घोड़ा है और लिंग स्त्री है। यह वर्ष तिब्बती कैलेंडर के हिसाब से अग्नि स्त्री घोड़ा तिब्बती राजा वर्ष 2153 का हैं।

 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मे 20 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

लोसर के पहला दिन प्रातः सभी पूरे परिवार के साथ सब से पहले अपने घर के मंदिर में एकृत होकर बारी बारी सभी भगवान और देवी देवताओं और अपने पूज्य लामाओ को नववर्ष की हार्दिक बधाई चुटकी भर सत्तू के भोग हवा में उछालकर और मंदिर पर खातक चढ़ाते हुए ही अपने मनोकामनाएं पूर्ण होने की आशीर्वाद भी मांगते है। सभी सदस्य एक दूसरे को लोसर की बधाई देते हैं। पारंपरिक नाश्ते में तिब्बती मक्खन वाली नमकीन चाय और मीठा चावल “ड्रेसिल” खाते है और पारंपरिक तौर पर थोड़ा थोड़ा उबला हुआ चांग का सूप पीते है। पहला दिन सिर्फ रिश्तेदारों के घर बधाई देने जाते है और बौद्ध मठ में दर्शन और लामाओ को बधाई देने जाते है। लोसर के दूसरे दिन से ही दूसरों के घर बधाई देने जाने का और मेहमानों की मेज़बानी करने रिवाज़ होता है। तीसरे दिन शुक्रवार को सुख निवास स्थित बोध मठ में तिब्बती और भोटिया समुदाय के लोगों ने विश्व शांति, नगर की उन्नती, शांति, खुशी और भाईचारा के लिए सामूहिक पूजा किया। पूजा में परम पूज्य दलाई लामा जी की दीर्घायु, मंगल स्वस्थ और मंगलकामनाएं पूर्ण होने के लिए प्रार्थना भी किया गया। पारंपरिक तौर पर मठ के आगे लगे हुए बड़ा ध्वज को भी बदला गया। लोसर के शुभ अवसर पर तिब्बती और भोटिया मार्केट तीन दिन के लिए पूर्ण रूप से बन्द रहेग। दुकानें शनिवार यानी 21 फरवरी को खुलेगी। सामूहिक पूजा की अध्यक्षता बौद्ध मठ के मुख्य पुजारी गेशे लोबसांग यांगफेल द्वारा किया गया।

सामूहिक पूजा में स्थानीय तिब्बती समुदाय के वरिष्ठ सदस्य तुल्कु लांगदोंग रिनपोछे, तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन, तिब्बती संघर्ष समिति के सचिव तेनजिन धोनयोए, तेनजिन छिरींग, स्थानीय तिब्बती युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष टाशी तोपग्याल, कुंगा छौडोन, स्थानीय तिब्बती महिला संगठन के अध्यक्ष केलसंग छूकी, सचिव रिंजिन छोएजोम, ल्हाकपा गयालपो, पेमा छोमफेल, छिरींग तोपग्याल, रिंचेन नमगयाल, निर्मल सिंह भोटिया, पान सिंह भोटिया, तेनजिन गादेन, तेनजिन यिगा, छिरींग पेलकी, तेनजिन नॉर्जोम, केलसंग वांगमो, केलसंग यांगडोन, छिरींग डोल्मा, टाशी डोल्मा, गुंडुली, निर्मला देवी, डोल्मा खिमाल और पासंग खिमाल आदि मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!