ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

कार का चल रहा था एसी, शीशे पर थी धुंध, अंदर इस हाल में थे प्रेमी-प्रेमिका

देहरादून। कार के अंदर एक महिला और ड्राइवर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. कथित तौर पर बताया जा रहा है कि महिला ड्राइवर की प्रेमिका थी। कार के अंदर लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

हालांकि इस दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान राजेश साहू (50) और महेश्वरी देवी (45) के रूप में हुई है।

कार सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल रोड पर मिली, जिसका इंजन काफी देर तक चला था और एसी चालू था. एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि साहू और देवी नशे में थे। अधिकारी ने कहा, हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी जारी नहीं की गई है।

साहू के पास यह कार थी और वह इसे टैक्सी के रूप में चलाता था. देवी विधवा थी. पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर उनका अफेयर चल रहा था।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को भी इस घटना में किसी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनें

You missed

error: Content is protected !!