ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भौतिक विज्ञान शास्त्री प्रो० गिरीश चन्द्र जोशी का चयन वर्ष 2023 के लिए भारत के नागरिकों के लिए हिन्दी में ज्ञान विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन हेतु राजभाषा गौरव पुरस्कार योजना 2023 के अन्तर्गत विज्ञान और ब्रहमांड/इतिहास तथा आधुनिक अवधारणा पर पुस्तक लेखन के लिए प्रथम पुरस्कार हेतु भारत सरकार के गृह एवं राजभाषा मंत्रालय के द्वारा चयन किया गया है।

प्रो० गिरीश चन्द्र जोशी को इस उपलब्धि पर हिन्दी दिवस के अवसर पर पुरस्कार के साथ रू0 2.00 लाख की राधि भी प्रदान की जायेगी।

विश्वविद्यालय के डी०एस०बी०कॉलेज में अध्ययन पूर्ण करने तथा विश्वविख्यात भौतिक शास्त्री प्रो० डी०डी०पंत के शोध निर्देशन में पी०एच०डी० उपाधि प्राप्त करने के बाद पूर्व में अल्मोड़ा कॉलेज तथा वर्ष 2014 में हे०न०ब० गढ़वाल विश्वविद्याल, श्रीनगर से अवकाश प्राप्त प्रो० जोशी उत्तराखण्ड के दूसरे ऐसे शिक्षाविद है।

जिन्हें राजभाषा गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। इससे पूर्व 2022 के लिए प्रो० अतुल जोशी को यह पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

उनकी इस उपलब्धि पर कु०वि०वि० के कुलपति प्रो० दीवान एस रावत, परिसर निदेशक प्रो० नीता बोरा शर्मा, निदेशक, शोध एवं प्रसार प्रो० नन्द गोपाल साहू, विभागाध्यक्ष, भौतिकी प्रो० संजय पंत, कार्यपरिषद सदस्य डॉ० सुरेश डालाकोटी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  भूपाल सिंह करायत डॉ० मोहित सनवाल एवं प्रकाश चन्द्र पाण्डेय ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : अतिक्रमण मामले में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड का सांकेतिक धरना, पीड़ित फौजी परिवारों को न्याय दिलाने की मांग

You missed

error: Content is protected !!