ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विदेश भेजने के नाम पर 1.33 लाख की ठगी, रामनगर पुलिस ने वांछित कबूतरबाज को किया गिरफ्तार

रामनगर। विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पीड़ितों को राहत मिली है।
पीड़ित हैदर अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, रामनगर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया था कि अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद खाताड़ी, रामनगर और अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ, निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी, ठाकुरद्वारा ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे 1,33,000 रुपये की ठगी की।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 266/23 धारा 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 1 फरवरी 2026 को दबिश देकर वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें :  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिनंदन

You missed

error: Content is protected !!