ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर – गोविंद राणा

पिथौरागढ़। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम में न्याय पंचायत मडलकिया मुनस्यारी पिथौरागढ़ के रा0इ0का0 विर्थी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी मुनस्यारी श्री आशीष।

जोशी के द्वारा किया गया। इस शिविर में 20 विभागों ने स्टाल लगाए गए। कुल 25 विभाग उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से एलोपैथिक विभाग के द्वारा शुगर, वी0पी0 की जांच की एवं आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जांच कर दवाइयां दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उसके बाद उपजिलाधिकारी  द्वारा प्रथम महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू के स्मारक में माल्यार्पण किया गया।

रा0इ0का0 विर्थी की बालिकाओं ने स्वागत गीत व ईश बन्दना की गयी।उसके बाद उप जिला अधिकारी मुनस्यारी द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया।

सबसे अच्छा स्टाल पंचायती विभाग,जी राम जी स्टाल व शिक्षा विभाग का स्टाल रहा। उद्यान विभाग व कृषि विभाग ने कीवी की खेती के बारे में बताया गया। इस शिविर में स्थाई आय जाति प्रमाण पत्र बनाये गये।

पंचायती विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र श्री जगत कोरंगा के विशेष सहयोग से बनाये गये।लोक निर्माण विभाग के द्वारा मोटर रोडों में हो रहे निर्माण कार्यों के बारे में बताया गया।

सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी जनता को दी गयी। शिविर में मुख्य रूप से बन्दरों व अवारा पशुओं से फसलों को नुकसान की समस्या उठाई गयी।

अवारा पशुओं के बारे में उप जिला अधिकारी ने सभी जानवरों के प्रति माह टैग लगाने के निर्देश दिए गये।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मुनस्यारी, सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

उप जिला अधिकारी के द्वारा जनता के आवेदन पत्रों का अपने सम्मुख विभागाध्क्षों को बुला कर निस्तारण किया गया।

इस शिविर में जिला नियोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता भगत बाछमी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भवान महरा प्रधान भुर्तिंग व मंडल महामंत्री  कुणाल राठौर, जिला पंचायत सदस्य भुर्तिंग प्रतिनिधि  त्रिलोक बृजवाल,कमल कोरंगा, प्रधान नामिक, गिनी,दाफा,डोर,आदि उपस्थित थे।

अन्त में उप जिलाधिकारी  ने जनता को कहा कि आज पूरी सरकार आपके द्वार पहुंच कर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है तथा कभी भी कोई भी अपनी समस्या लेकर आ सकता है ।

वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। अंत में सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी -अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सभा का संचालन  प्रदीप भट्ट ने किया। उप जिला अधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य व एन0सी0सी0 छात्र रा0इ0का0 विर्थी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में 300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
error: Content is protected !!